विश्व पर्यावरण दिवस पर जैन युवक महासंघ में एक पेड़ मां के आह्वान पर किया पोधारोपण
रतलाम- (Ratlam) अखिल भारतीय जैन युवक महासंघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण विकास व प्रदूषण मुक्त संकल्प के लिए महासंघ की रतलाम इकाई द्वारा एक पेड़ मां के नाम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर व अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिंधी प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा के अनुरोध पर रतलाम इकाई अध्यक्ष मुकेश पगारिया व जिला प्रभारी निलेश चोरड़िया राजेंद्र दरणा राजेश रांका के मार्गदर्शन में 50 पौधों का रोपण किया गया। 10 पौधे 5 जून पर्यावरण दिवस को कस्तूरबा नगर बगीचे मे रोपण किया व बाकी 40 पौधे पूरे पखवाड़े में शहर के अलग-अलग स्थान पर जहां पौधों का संरक्षण हो सके वहां रोपित किए जाएंगे ऐसा संकल्प लेकर पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर जैन युवक महासंघ के जयवंत कोठारी, मुकेश पगारिया, मुकेश धाकड़, अनिल बोहरा, संजय मोदी, निलेश पोरवाल काकड़ी वाला, निलेश चोरड़िया, राजेंद्र दरणा, राजेश रांका, जितेन्द्र चोपड़ा आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रभारी राजेंद्र दरणा ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी राजेश रांका ने दी।




