सैलाना एसडीएम व सीईओ ने किया पौधारोपण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना एसडीएम व सीईओ ने किया पौधारोपण

रतलाम- (Ratlam) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वन परिक्षेत्र शिवगढ स्थित भेडली ग्राम में सैलाना एसडीएम मनीष जैन, जनपद पंचायत सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय सहित प्रशासनिक टीम के साथ बरगद, पीपल, नीम इत्यादि का पौधारोपण किया। इस कार्य में हार्टफुलनेस संस्था का विशेष मार्गदर्शन और योगदान रहा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान अंतर्गत पर्यावरण सरंक्षण के साथ साथ माँ औैर मातृ भूमि के सम्मान में एक पेड़ लगाकर हमारी हरी भरी धरा को ओर हरा भरा बनाना है, पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। ये पौधे ही जीवन धारा को बनाए रखने के लिए पर्यावरण में सैकड़ों सालों तक ऑक्सीजन छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *