विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण

रतलाम- (Ratlam) पर्यावरण हैं, तो हम हैं। स्वस्थ पर्यावरण हमको प्रकृति की अनमोल देन है। लेकिन हम उसके महत्व को अनदेखा कर उसे लगातार नुकसन पहुंचाने में लगे है पर्यावरण को बचाना है, विश्व पर्यावरण दिवस हमें यही चेतना लाने का दिन है। यह विचार जिले के सैलाना न्यायालय परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर
प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरा ने व्यक्त किए।

उन्होंने वन विभाग में कैक्टस इको गार्डन में भी वृक्षारोपण किया। न्यायाधीश आशापुरा ने कहा पर्यावरण संरक्षण के महत्व और उपायों को लेकर अपने आस-पास जन जागृति फैलाएं जिससे भविष्य में हमें एक स्वस्थ पर्यावरण सुंदर धरती मिल सके। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण बचाने का भावपूर्ण और सार्थक संदेश दिया।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश, रविंद्र प्रताप चुंडावत, सप्तम अपर जिला न्यायाधीश राजेश नामदेव, अस्टम अपर जिला न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया, न्यायाधीश मोहित परसाई, निर्मल कसेरा, कुश्नेश मेहसन, राहुल शर्मा, जितेंद्र सिसोदिया, अमित सोलंकी, जितेंद्र म‌ईड़ा, योगेश निनामा समस्त अधिवक्ता व न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *