हत्या की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

हत्या की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

रतलाम- (Ratlam) गत रात्रि में शहर के दो बत्ती पेट्रोल पंप के पास हत्या की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है‌।

शुक्रवार को रात्री करीबन 01.45 बजे फरियादी अजय पिता नंदकिशोर मकवाना निवासी नयागांव टैंकर रोड़ रतलाम के द्वारा सूचना दी गई कि वह उसके साथी विशाल ररोतिया पिता दिनेश ररोतिया उम्र 17 साल निवासी नयागांव टैंकर रोड़ रतलाम के साथ मोटर साइकिल से जा रहा था तब दो बत्ती पेट्रोल पंप के पास में आरोपीगण देवेंद्र उर्फ कालू मालवीय एवं अभय राजपुरोहित ने उनको रोका और अभय राजपुरोहित ने विशाल ररोतिया से किसी लड़की से बात करने को लेकर विवाद किया और देवेन्द्र उर्फ कालू मालवीय ने चाकु से वारकर विशाल ररोतिया की हत्या कर दी। उक्त रिपोर्ट पर स्टेशन रोड़ थाने पर अपराध क्रमांक 492/25 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

घटना रात्री को ही रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा घटना की गंभीरता के दृष्टिगत आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में टीम घटित की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना की रात्री को ही आरोपीगणों के घरों की घेराबंदी की जहां से आरोपीगण छत से कुदकर भागे, पुलिस के द्वारा संपूर्ण मोहल्ले की चारों तरफ से घेराबंदी की गई और घरों की छतों और गलियों में और घरों के पीछे बैकलाईन में सघनता से तलाशी ली गई, और घटना की तीन घण्टे के अंदर ही गौड़ धर्मशाला नयागांव के पास छिपे आरोपीगण देवेन्द्र उर्फ कालू मालवीय व अभय राजपूरोहित को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *