सीएम के प्रस्तावित आलोट आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम के प्रस्तावित आलोट आगमन के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था

रतलाम- (Ratlam) शुक्रवार को मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन मोहन यादव आलोट, जिला रतलाम मे सी.एम राईज स्कुल व जवाहर नवोदय विधालय आलोट के उदघाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पधार रहे है । मुख्यमंत्री के आलोट जिला रतलाम आगमन एवं प्रस्थान के दौरान हवाई पट्टी से सी.एम राईज स्कुल व जवाहर नवोदय विधालय आलोट के आस-पास के मुख्य मार्गो पर यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार नो व्हीकल झोन, यातायात डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है जो निम्नानुसार हैः-

1. नापाखेडा (फन्टा) से लेकर कारगील चौराहा तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें ।

2. आगर बडौद बायपास से रेल्वे फाटक विक्रमगढ तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें ।

3. रामसिंग दरबार से कारगील चौराहा तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें ।

4. कृषी उपज मण्डी से कारगील चौराहा तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे भारी वाहन व समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें ।

वाहन पार्किंग व्यवस्था-

1.(A) VIP वाहनों की पार्किंग हेलीपेड के लेफ्ट साईड की तरफ पार्किंग व्यवस्था की गई है।

2.(A) VIP वाहनों की पार्किंग सी.एम. राईज स्कुल के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है।

(B) आम जनता पार्किंग थाना परिसर पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

3. (A) VIP वाहनों की पार्किंग जवाहर नवोदय विधालय के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है।

(B) आम जनता पार्किंग नापाखेडा फन्टे पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

उपरोक्त व्यवस्था 6 जुन शुक्रवार को मुख्यमंत्री आलोट जिला रतलाम आगमन के दौरान यातायात पुलिस रतलाम का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये चार पहिया वाहनों को लेकर भ्रमण के दौरान क्षेत्र में प्रवेश नही करे एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रुप से पार्किंग करे अन्यथा यातायात मार्ग अवरुध्द होने की स्थिति में वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जा सकता है। समस्त नगरवासियो से सहयोग की अपील है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *