सैलाना थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

रतलाम- (Ratlam) जंगलों से हमने अभी तक बहुत कुछ लिया है। अब देने की बारी है। पर्यावरण सुधारने के लिए मिल जुलकर काम करना होगा। केवल पौधारोपण ही नहीं करना है पौधे को पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करने की ज़िम्मेदारी भी निभानी है।

यह विचार विश्व पर्यावरण दिवस पर सैलाना पुलिस थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने व्यक्त किये। थाना प्रभारी गडरिया ने कहा कि प्रकृति का नियम है, संतुलन बना कर रखना। हमें सभी प्राणियों के प्रति संवेदनशील होकर मानवीयता का परिचय देना चाहिए‌। मानव ही नहीं पशु पक्षी का जीवन भी पर्यावरण पर निर्भर है इसलिए हमें पर्यावरण को शुद्ध रखने का ध्यान रखना चाहिए।

वही एस आई आरपी सारस्वत ने कहा कि एक पेड़ हमें लाखों रूपयो की आक्सिजन देता है, फल-फूल देता है और भीषण गर्मी में राहत के लिए छाया भी देता है। व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक ध्यान रखना चाहिए‌। अन्त में पौधे रोपे गये एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

इसी दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया, एस आई आरपी सारस्वत, प्रधान आरक्षक हेमंत जाट, आरक्षक दिनेश पाटीदार, यशपाल, महिला आरक्षक योगीता, वरुण देवड़ा, हंड्रेड डायल चालक निखिलेश कडारे आदि पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *