सैलाना की कृषि उपज मंडी में किसानों की परेशानी को देखते हुए व्यापारियों ने की नीलामी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना की कृषि उपज मंडी में किसानों की परेशानी को देखते हुए व्यापारियों ने की नीलामी

शनिवार, रविवार ओर सोमवार तक लगातार तीन दिन मंडी प्रांगण रहेगा बंद

रतलाम- (Ratlam) जिले की सैलाना कृषि मंडी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा शनिवार को मंडी में नीलामी कार्य बंद रखने का पत्र मंडी प्रशासन को गुरुवार को सौंपा था। दरअसल मंडी नवीन शेड का निर्माण कार्य चल रहा हैं और लगातार हो रही बारिश से व्यापारियों को नीलामी के बाद कृषि उपज तौलने में हो रही समस्या को लेकर ये निर्णय लिया गया था कि शनिवार को मंडी प्रांगण बंद रखा जाए।

रविवार को शासकीय अवकाश एवं सोमवार को मोहर्रम के अवकाश होने से लगातार तीन दिन मंडी प्रांगण बंद रहेगा। तो शेड का निर्माण सुगमता से पूर्ण हो जाएगा। जिससे व्यापारी और किसान को आ रही समस्याओं का निराकरण हो जाएगा। लेकिन उधर कुछ किसान जानकारी के अभाव में शनिवार को अपनी उपज लेकर मंडी प्रांगण में आ गए। ऐसे में किसानों को परेशानी ना हो इसलिए मंडी प्रशासन द्वारा व्यापारियों को सूचना देकर बुलाया ओर किसान परेशान न हो इसलिए नीलामी की गई। व्यापारियों ने किसान बारिश के मौसम में परेशान न हो इस को लेकर आए हुए किसानों की कृषि उपज की खरीदी की।

मंडी सचिव आर वसुनिया ने बताया कि दरअसल ग्रामीण अंचल तक कहीं- कहीं शनिवार को सैलाना मंडी में निलामी बन्द रखने की जानकारी नहीं पहुंच पाई थी। इसलिए कुछ किसान अपनी उपज लेकर विक्रय करने के लिए सैलाना मंडी में शनिवार को यथा समय आ पहुंचे थे। किसानों की परेशानी को देखते हुए व्यापारियों को जब सुचना दी गई तो उन्होंने आकर निलामी में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *