माणकचौक पुलिस ने चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित वाहन चोर को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

माणकचौक पुलिस ने चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित वाहन चोर को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) थाना माणक चौक पुलिस ने चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी माणक चौक रतलाम निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के एक प्रकरण का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई दो रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटर साइकिल की जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है।

बीते 29 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि में फरियादी पियूष पावेचा, निवासी न्यू क्लॉथ मार्केट, रतलाम के घर के सामने खड़ी उसकी रॉयल एनफील्ड बुलेट (Gun Metal Grey रंग), क्रमांक MP43EA9264, को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाने की घटना कारित की गई थी। उक्त संबंध में थाना माणक चौक रतलाम पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना माणक चौक पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास एवं शहर में लगे शासकीय एवं निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर पुलिस टीम द्वारा बांसवाड़ा (राजस्थान) जाकर आरोपी को राउंड-अप कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से फरियादी की चोरी गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की गई। पूछताछ एवं जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी जिस बुलेट मोटरसाइकिल से चोरी करने आया था, वह वाहन भी चोरी का था। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें जप्त करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

अन्य खुलासे-

आरोपी अर्जुन उर्फ अभिषेक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसे महंगी मोटर साइकिल चलाने का शौक है, इसी कारण उसने रॉयल एनफील्ड बुलेट की चोरी की। आरोपी द्वारा बांसवाड़ा (राजस्थान) से चोरी की गई बुलेट मोटर साइकिल के संबंध में भी अनुसंधान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *