रतलाम पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान

5/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने एवं नियमों के पालन करने की समझाइश दी जा रही है। इसी तारतम्य में रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल राय के मार्ग दर्शन में यातायात थाना प्रभारी संतोष चौरसिया के नेतृत्व में रतलाम यातायात थाना की टीम सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. फरहतुल्ला मिर्ज़ा, प्रआर. धीरेन्द्र दीक्षित, आर. भगतसिंह, आर. मोहन धुर्वे द्वारा शहर के सभी ऑटो चालकों को एकत्रित कर जन संवाद के माध्यम से यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सभी को यातायात के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। शासन द्वारा निर्धारित किराया से अतिरिक्त किराया ना लिये जाने, वाहन के वैध कागज़ात रखने तथा यातायात से संबंधीत समस्त नियमो का पालन करने हेतु समझाईश दी गई । यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *