रतलाम पुलिस ने चलाया स्वच्छत अभियान,सैलाना एसडीओपी कार्यलय में की साफ-सफाई
5/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम एसपी के निर्देशन पर रतलाम पुलिस द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी तरह सैलाना के एसडीओपी कार्यलय के परिसर में भी स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की गई।रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थानों, चौकियों एवं कार्यालयों में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसी तारतम्य में जिले के सभी विभागीय कार्यालयों, थानों एवं चौकियों पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर अपने अपने कार्यस्थलों की साफ सफाई की गई। थाना भवनों, खिड़कियों, दरवाजों की साफ सफाई की गई। साथ ही थाना परिसर की खाली जगह पर भी सफाई की गई। थाना परिसर में लगे पौधों की साफ सफाई कर पौधों की सिंचाई भी की गई। सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने कार्यस्थल व आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।







