चार्जिंग वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट से 11 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

चार्जिंग वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट से 11 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

5/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि मे एक मकान में चार्जिंग वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट होने का मामला सामने आया है। विस्फोट होने के दौरान एक बच्ची की मोत हो गई। बतादें की रतलाम शहर के लक्ष्मणपुर में मध्य रात्रि मे एक मकान में चार्जिंग वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। आग लगने से 11 वर्षीय अंतरा चौधरी की मौत हो गई। साथ ही हादसे में मृतिका के नाना भागवती मोरै एवं 12 वर्षीय बहन लावाण्या भी घायल हो गई हैं। मृत अंतरा अपनी मां के साथ बडोदरा (गुजरात) से अपनी नाना के यहा परिवार के जन्मोत्सव में आई हुई थी और व आज रविवार को सुबह अपने घर जाने वाली थी। मृत बच्ची व घायलों को रतलाम जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां मृत बच्ची का पोस्टमार्टम किया गया साथ ही घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। पुलिस आगे की जांच में जुटी।

विस्फोट से मचा हड़कंप-

इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट के बाद रतलाम के लक्ष्मणपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विस्फोट के बाद अचानक आग की लपटों ने घर को घेर लिया था। हादसे के बाद आस- पास के पड़ोसी भी मदद के लिए मौजूद थे। लेकिन आग की लपटों ने पुरें घर में तबाही मचा रखी थी। और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को तबाह कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *