अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने पीतांबरा माई के किया दर्शन
5/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar दतिया
दतिया (Datiya,mp)- अभिनेत्री ओर भाजपा सांसद कंगना रनौत दतिया में पहुंचकर पीतांबरा माई के दर्शन किए। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म रिलीज होने से पहले वे शनिवार को दतिया पहुंची। पीतांबरा मैया के दरबार में माता टेका और पूजा-अर्चना की। साथ ही वानखंडेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक भी किया। कंगना सुबह करीब 10 बजे दतिया आई थी। उनके साथ लोगों ने सेल्फी भी ली। पूजन पाठ कर दिल्ली की ओर रवाना हुई।






