रतलाम कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समयावधि पत्र, समाधान पोर्टल सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विभागवार समीक्षा की गई तथा विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय में लंबित अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरणों में त्वरित आदेश पारित कर उनका शीघ्र निराकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में एल-1 स्तर पर ही शिकायतों का समाधान कर पोर्टल पर समयसीमा में जवाब दर्ज करने के निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को दिए गए। सीएम मॉनिट एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर त्वरित कार्यवाही कर संबंधित जनप्रतिनिधियों को लिखित रूप में अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सड़क दुर्घटना उपचार योजना के अंतर्गत जिले के अस्पतालों को शासन के नियमानुसार चिन्हित कर सूचीबद्ध करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए। इसके साथ ही जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों का पुनः सर्वे कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को दिए गए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि चिन्हित सेम एवं मेम बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल हेतु सीएमएचओ एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक दवाइयां, उपचार एवं पोषण आहार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा स्कूली बच्चों के आधार अपडेट कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। रहवासी क्षेत्रों में संचालित कबाड़ गोदामों को चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही के निर्देश नगर निगम आयुक्त एवं एसडीएम शहर को दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को शासकीय भवनों में सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। वहीं सीएमएचओ को वय वंदना योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश भी दिए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *