सैलाना में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर का शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक सैलाना के बीएमओ डॉ. शैलेश डांगे द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

इसी दौरान 8 से 10 मरीज को जिनके पंजे में कमजोरी, उंगलियों में कमजोरी, आंख बंद करने में परेशानी, शरीर पर दाग एवं शुनयापन, शरीर पर हल्के चमकदार दाग में लालपन, सूजन तंत्रिकाओं में मोटापा, दर्द अथवा झनझनाहट की समस्या उसका निराकरण एवं दवाइयां से रोगी द्वारा निशुल्क एम डी टी दवाइयो का प्रभाव एवं मल्टी बैसीलरी एवं पेसि बैसीलरी मरीज को प्रतिदिन किए जाने वाले व्यायाम के बारे मे प्रियंका द्वारा बताया गया।

इसी दौरान बीईई कैलाश यादव, मुकेश खांगुडा, कलम डावर, लैब टेक्नीशियन विजय सोनी आदि उपस्थित थें। आभार नॉन मेडिकल अस्सिटेंट सुपरवाइजर सूरज सिंह डोडियार द्वारा माना गया।

One thought on “सैलाना में कुष्ठ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *