सैलाना क्षेत्र के सकरावदा-नारायणगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क दुघर्टना में एक युवक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना क्षेत्र के सकरावदा-नारायणगढ मार्ग पर भीषण सड़क दुघर्टना में एक युवक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

घर से दूध देने सकरावदा जाते समय हुआ सड़क दुघर्टना का हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के सकरावदा- नारायणगढ मार्ग पर सैलाना नगर से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित गुरुवार देर शाम दो मोटरसाइकिलो की आमने- सामने की जोरदार भिंड़त में नारायणगढ़ निवासी 32 वर्षीय श्रीराम पिता अनोखीलाल जाट की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुसरा अज्ञात बाईक चालक फरार बताया जा रहा है।

दुर्घटना के पश्चात आस-पास के ग्रामीण मृतक श्रीराम जाट को सैलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उपस्थित बीएमओ डॉक्टर शैलेश डांगे व डाक्टर जितेन्द्र रायकवार ने परीक्षण उपरांत युव को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह किया जाएगा। वही सामने अज्ञात बाइक पर सवार को भी गभीर चोटें आई है। जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। हंसमुख, मिलनसार युवक श्रीराम जाट की दुर्घटना में मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घर से दूध देने सकरावदा जाते समय हुआ हादसा

गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत से ग्राम नारायणगढ़ के युवक की मौत हो गई है। नारायणगढ़ निवासी श्रीराम जाट घर से बाईक से दूध देने के लिए सकरावदा जा रहा था। तभी नारायणगढ़- सकरावदा मार्ग पर सामने से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

One thought on “सैलाना क्षेत्र के सकरावदा-नारायणगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क दुघर्टना में एक युवक की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

  1. [786]Jilihot Online Casino: The Best Philippines Slot Games. Experience Seamless Jilihot Login, Easy Register, and Secure App Download Today. Join Jilihot Online Casino for the best Philippines slot games. Experience a seamless Jilihot login, fast Jilihot register, and secure Jilihot app download. Start winning today! visit: jilihot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *