भारतीय पत्रकार संघ ( AIJ) ने शर्मा को उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष किया मनोनीत
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा
रतलाम- (Ratlam) भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) द्वारा संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (यूथ विंग) संदीप जैन की सहमति से भारत शर्मा को भारतीय पत्रकार संघ का उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि शर्मा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा जिले एवं संभाग की तहसीलों में युवा इकाई के माध्यम से ऊर्जावान पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। भारतीय पत्रकार संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।




