नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया खेल प्रतियोगिता का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नेहरू युवा केंद्र द्वारा किया गया खेल प्रतियोगिता का आयोजन

5/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शा. कला विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला भा.ज.पा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, शैलेन्द्र सिसोदिया, रुपेंन्द्र फरस्वान ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल व खेल सामग्री देकर समानित किया।

नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी सोरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के आलोट, सैलाना, जावरा, रतलाम के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम बालक वर्ग में रस्साकशी विजेता कला विज्ञान महाविद्यालय, उपविजेता रतलाम स्पोर्ट्स टेनिग सेन्टर रहा। खो-खो बालिका वर्ग में विजेता रतलाम स्पोर्ट्स टेनिग सेन्टर, उपविजेता रतलाम खो-खो कापोरेशन रहा। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रथम महेश शर्मा, द्वितीय सुभाष, तृतीय वितेश सैलाना रहे। गोला फेक में प्रथम संजय, द्वितीय गुरवेन्द, तृतीय वितेश रहे।

बालिका 100 मीटर में प्रथम चंचल, द्वितीय पलक, तृतीय राधा, गोला फेक में प्रथम महीमा, द्वितीय निकीता, तृतीय राधा रहे। प्रतियोगिता में निणार्यक दुर्गाशंकर मोयल, गुरवेन्द डोडीयार, हार्दिक कुरवारा, मुकेश, अनुपम राणा रहे। प्रतियोगिता का संचालन दुर्गा शंकर मोयल ने किया तथा आभार करमवीर दहीया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *