एमएसएमई मंत्री काश्यप ने राजस्व मंत्री से कि भेंट

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एमएसएमई मंत्री काश्यप ने राजस्व मंत्री से कि भेंट

5/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मंत्रालय, वल्लभ भवन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से भेंट कर रतलाम जिले के 175 ग्रामों में 1956-57 से अटके नामांतरण प्रकरणों का निराकरण करने के लिए सक्षम अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया। 

काश्यप ने राजस्व मंत्री को नोटशीट और रतलाम कलेक्टर द्वारा प्रमुख सचिव राजस्व को लिखे पत्र की प्रतिलिपि सौंपी। उन्होंने राजस्व मंत्री को बताया कि 1956-57 के बाद 1962 तक जिले के इन 175 ग्रामों का खसरा पंचसाला रिकार्ड उपल्बध नहीं होने से नामांतरणों में राजस्व अधिकारियों को कठिनाई आ रही है। नामांतरण नहीं होने से लोग परेशान है। अतः इस संबंध में सक्षम अधिकारियों को उचित मार्ग दर्शन एवं निर्देश प्रदान कर अटके हुए नामांतरण प्रकरणों का निराकरण कराने का कष्ट करें। राजस्व मंत्री से भेंट के समय काश्यप के साथ जिले के भाजपा पदाधिकारी मनोहर पोरवाल और जयंत कोठारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *