सैलाना रानीसिग सहित जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों के 1421 बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेशन किये गये
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
सैलाना- (बलवास टाईम्स) जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों के ऐसे बच्चे जिनके आधार बायोमेट्रिक अपडेशन शेष है। उनके आधार अपडेशन करने के लिए कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार स्कूल स्तर पर शिविर आयोजित कर आधार अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। विद्यालय के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार कैंपेन अंतर्गत बच्चों के आधार में MBU (Mandatory Biometric Update) अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन किए जाने हेतु विद्यालय स्तर पर कैंप लगाए जा रहे है। शुक्रवार को सैलाना, रानीसिग सहित जिले के स्कूलों में 1421 बच्चों के आधार अपडेशन का कार्य किया गया।




