नई दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे

पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड पुतिन का एयरपोर्ट पर किया स्वागत
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar नई दिल्ली
नई दिल्ली- (Nai Delhi) गुरुवार रात्रि मे नई दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर पुतिन का भव्य स्वागत के लिए पहुंचे। दिल्ली में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे है।
नई दिल्ली में पुतिन और मोदी आत्मीयता से गले मिले तो यह सिर्फ एक स्वागत नहीं था, बल्कि भारत और रूस के उस रिश्ते का जीवंत प्रतीक था। जो हर दौर की राजनीति से ऊपर उठकर विश्वास और सम्मान की डोर से बंधा रहा है। दोनों एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी से रवाना होना बताता है कि यह सफर वर्तमान का नहीं बल्कि भविष्य का भी है। दोनों नेता एयरपोर्ट पर गर्मजोश से गले मिले और पुतिन मोदी के साथ उनकी ही कर में बैठकर रात्रिभोज के लिए पीएम आवास पहुंचे।
दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता होगी और भारत- रूस में रक्षा, व्यापार व अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर करीब 25 अहम समझौते हो सकते हैं। लंबे समय से अच्छे बुरे दिनों में दोस्ती कायम रखने वाले भारत- रूस के बीच 23वीं वार्षिक बैठक के लिए दिल्ली आए पुतिन के दौरे पर अमेरिका सहित विश्व, खासकर यूरोप के देशों की नजर है जो यूक्रेन युद्ध से हैरान-परेशान है। पुतिन की यात्रा से पहले दिल्ली में अनेक यूरोपीय देशों के राजदूतों और सरकारों ने भारत सरकार व मोदी तक अनौपचारिक संदेश पहुंचकर गुहार की है कि पुतिन उनकी ही बात मानते हैं, इसलिए वह युद्ध खत्म करवाएं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को यूरोपीय देशों ने मोदी का ही संदेश याद दिलाया कि यह समय युद्ध का नहीं है, इस लिए इसी भावना से पुतिन को युद्ध समाप्त करने के लिए कहे।




