पुलिस ने मैरिज गार्डन में तेज आवाज़ वाले DJ पर रोक

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने मैरिज गार्डन में तेज आवाज़ वाले DJ पर रोक

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं शासन के निर्देशों के अनुपालन में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस ने जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस टीमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों के मैरिज गार्डन/मैरिज हॉल/धर्मशालाओं में पहुँचकर संचालकों को समझाइश देते हुए नोटिस प्रदान किए। निर्देशित किया गया कि शादी समारोह के दौरान अत्यंत तीव्र एवं अमानक ध्वनि स्तर पर DJ/साउंड सिस्टम का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि में उच्च न्यायाल एवं शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद DJ पूर्णतः बंद रखना अनिवार्य है।

उच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय पालन का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। समारोह के दौरान कोई भी आपत्तिजनक संगीत नहीं बजाया जाए। टीमों ने यह भी हिदायत दी कि उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले मैरिज गार्डन संचालक एवं आयोजनकर्ता के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रतलाम पुलिस ने जिले भर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 53 मैरिज गार्डन/मैरिज हॉल/धर्म शालाओं में नोटिस चस्पा कर संचालकों को विस्तृत रूप से समझाइश दी गई। रतलाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि ध्वनि प्रदूषण रोकने एवं सामाजिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *