सकरावदा गांव से बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा का किया आयोजन
रतलाम- (Ratlam) श्रावण मास के अंतिम श्रावण सोमवार को जिले के सैलाना नगर से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सकरावदा से द्वितीय कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन डिजे की धुन पर पैदल चलकर झुमते हुए हाथों में कांवड़ उठाते हुए अडवानिया गांव के समिप अति प्राचीन बड़े केदारेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे। जहां श्रृद्धालुओं ने भोले बाबा की शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की।
कावड़ यात्रा कपासिया, माधापुरा ,सकरावदा से होते हुए देवगढ़, महुडीपाड़ा, भड़ा, आमलिया पाड़ा बीड़, भेरुघाटा, होते हुए केदारेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची। कावड़ यात्रा में डीजे की धुन में हर हर महादेव के जयघोष के साथ नाच गाते हुए पहुंची ओर समस्त नगर के धर्म प्रेमी महिलाएं, पुरुषों ओर युवाओं द्वारा अद्भुत सहयोग प्रदान किया और छोटे- छोटे बाल टोली के द्वारा बाबा केदारेश्वर मंदिर तक कावड़ लेकर जल से अभिषेक किया। जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सकरावदा के सरपंच चम्पा शांतिलाल मईड़ा एवं सभी नगर के साथियों का विशेष सहयोग रहा।




