जावरा शहर में हुई चोरी का फरार आरोपी को पुलिस ने कि गिरफ्तार 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर में हुई चोरी का फरार आरोपी को पुलिस ने कि गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा शहर के मुख्य बाजार बजाज खाना मे हुई चोरी के फरार आरोपी को जावरा शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चांदी के जेवर कीमती दो लाख पच्चीस हजार रुपये बरामद किए हैं। बतादें की बीते दो साल पहले 16 सितंबर 2023 को फरियादी प्रकाशचंद कोठारी पिता पारसमल उम्र 65 साल निवासी बजाज खाना जावरा ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश रात्रि 01.00 बजे से 05.00 बजे के बीच पीछे की तरफ से घर के किचन की खिडकी तोडकर दुकान मे घुसकर सोने चांदी के जेवरात व नगदी कुल किमती करीबन पांच करोड़ रुपये के चुराकर ले गये है। जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक- 406/2023 धारा- 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिह चौहान व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को लगातार फरार आरोपीयों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। जिसमें सीसी टीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयों को ट्रेस किया जाकर पुर्व मे आरोपी गौरव रघुवंशी पिता बुंदेल सिंह रघुवंशी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना, गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी (खेजरा चक) थाना धरनावदा जिला गुना, देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी उम्र-59 साल निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड नं.-15 गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना, सागर पिता गजानन्द सोनी उम्र 34 साल निवासी नयापुरा वर्धमान कालोनी गुना को गिरफ्तार कर आरोपीयों के कब्जे से सोने के आभुषण कुल वजनी करीबन 151 ग्राम तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 10 किलो कुल किमती 21,25,000 रुपये तथा घटना मे प्रयुक्त एक XUV कार किमती 10,00,000 रुपये जप्त किये गये। कुल मश्रुका 31,25,000 किया जा चुका था।

प्रकरण मे आरोपी पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया पिता बापुडा पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम छोटी कनेरी (छोटी नई कनेरी) खेजरा चक थाना धरनावदा को अहमदाबाद से फार्मल गिरफ्तार कर आरोपी से पुछताछ कर आरोपी से घटना मे चोरी गया मश्रुका के संबंध मे पुछताछ करते सभी आरोपीगणों के साथ मिलकर कुल 150 किलो चांदी एवं 1 किलो 50 ग्राम (105 तोला) सोना पांच बडी थैलीयो में भरकर चुराकर ले जाना एवं आपस मे बाट लेना बताया आरोपी के मेमो अनुसार आरोपी के घर के पिछे जमीन मे दबाये प्लास्टीक की थेली मे रखे निकालकर पेश करने पर चांदी के जेवरात बिछिया, पाईजेप, कंदोरा, कडे, चेन, हाथ की चुडी, कुल वजन 2 किलो 58 ग्राम किमती 2 लाख 25 हजार रुपेय का मश्रुका जप्त किया गया। शेष हिस्से मे आया माल बेच देना बताया जिसके संबंध मे विवेचना की जा रही है। प्रकरण मे आरोपी पवन उर्फ भुवन उर्फ झाडीया का आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त होकर आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक लुट, डकेती, हत्या, हत्या का प्रयास, नकबजनी जैसे गंभीर अपराध पंजीबध्द है।

आरोपी पवन रतलाम जिले से 10 हजार रुपये का फरारी इनामी अपराधी था। प्रकरण मे आरोपी कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरि सिंह पिता सागरमल पारदी निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा, मुरारी पिता जगन्नाथ उर्फ जगन पारदी निवासी बिलाखेडी, रामपुजन पिता हटेसिंह पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा, राहुल पिता नाथुडा पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा के फरार है तथा फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी एवं उनके हिस्से मे आये सोने चांदी के आभूषणों की जप्ती होना शेष है एवं फरार आरोपीयों के विरुद्ध प्रत्येक के 15 से अधिक हत्या, लुट, डकैती, नकबजनी जैसी गम्भीर धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध है। जिनकी पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *