सैलाना नगर में मची भक्ति भाव की धूम। बोल-बम की गूंज से गुंजा शिवालय धाम

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के अनेकों शिवालय धाम बोल-बम की गूंज से गुंजता दिखाई दी। श्रावण मास के समापन दौर में सैलाना के विभिन्न धर्मालयों, मंदिरों में भक्ति की धूम मची हुई दिखाई दी। भोले बाबा के भक्तगणों द्वारा हर कहीं पूरे उल्लास व भक्ति भाव के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
इसी बीच नगर के शीतला माता मंदिर पर श्रावण की एकादशी के उपलक्ष्य में मंगलवार को रुद्राभिषेक, महाआरती व प्रसादी का आयोजन संपन्न हुआ। शीतला माता महिला मंडल द्वारा आयोजित यह धार्मिक अभिषेक केदारेश्वर पुजारी पंडित युवराज त्रिवेदी के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई भक्तजन उपस्थित थे।
उधर खाकी बाबा हनुमान मंदिर स्थित जबरेश्वर महादेव पर जय बजरंग व्यायाम शाला के तत्वाधान एवं महिला मंडल के सहयोग से श्रावण के अंतिम सोमवार को पूरे विधि विधान से व भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई। साथ ही महादेव का मनमोहक श्रृंगार भी किया गया। एवं महा आरती एवं महाप्रसाद का वितरण भी हुआ। श्रावण के अंतिम दौर में पूरे सैलाना क्षेत्र में चारों ओर भक्ति भाव की धूम मची हुई है।




