विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को, ग्रामसभाओं का आयोजन होगा
रतलाम- (Ratlam) अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा ने बताया कि सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीय करण के सम्बन्ध में बाल अनुकूल पंचायत निर्मित करने के लिए बाल सभा का आयोजन किया जाना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल की इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ शुरुआत-आशाजनक भविष्य’ निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर 7 अप्रैल को 10 से 18 वर्श की आयु वर्ग के बाल-बालिका की सहभागिता करने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन करने के लिए कार्य दायित्व सौंपे गए हैं। निर्देशक शर्मा, सीएमएचओ डा. संध्या बेलसरे, जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला महिला बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा, परियोजना अधिकारी पंचायत प्रकोष्ठ महेश चौबे, ब्लाक स्तर पर बीईओ, सीईओ और बीएमओ को नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है।




