20 हजार रुपए कीमत की 120 बीयर कैन जब्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

20 हजार रुपए कीमत की 120 बीयर कैन जब्त

रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्ग दर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी पी.सी. केरवार के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत शुक्रवार को रतलाम परगना प्रभारी अधिकारी वंदना अग्रवाल, आरक्षक संतोष नेका एवं आरक्षक भावना खोड़े द्वारा वृत के ग्राम बारोड़ा से प्रदीप पिता पूनमचंद के पास से अवैध 5 पेटी बीयर कैन पावर 10,000 कुल 120 कैन जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत 20 हजार रुपए आंकी गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *