सीएमएचओ ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएमएचओ ने सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा की

रतलाम- (Ratlam) जिला प्रशिक्षण केन्द्र विरियाखेडी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को अनमोल एप का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस एप में गर्भावस्था के समय गर्भवती का पंजीयन प्रथम त्रेमास में किया जाता है। गर्भावस्था के दौरान आवश्यक चार जांचें गर्भवती माता का आधार कार्ड नम्बर, समग्र आईडी, बैंक खाता नम्बर, प्रसव पश्चात् की स्थिति संबंधित सभी सेवाएं आनलाईन प्रविष्टि की जाती है।

सीएमएचओ डा. संध्या बेलसरे ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रथम त्रेमास में ही गर्भवती माताओं का पंजीयन कर सभी प्रविष्टियाँ सही रुप में दर्ज करें तथा प्रसव के समय डिलेवरी अपडेशन की कार्रवाई तत्समय ही सुनिश्चित करें, ताकि जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना का पात्रतानुसार समय पर हितग्राही को लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती माताओं को अपने आधार कार्ड को समग्र आईडी के साथ लिंक करवाना चाहिए ताकि समय पर भुगतान प्राप्त हो सके।

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला चिकित्सालय रतलाम में जिले के बीएमओ, बीपीएम, बीसीएम, बीएएम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की प्रकरणवार समीक्षा की गई। बैठक के दौरान शिकायकर्ताओं को फोन लगाकर संतुष्टिपूर्ण निराकरण दर्ज कराने के लिए कहा गया। सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी आमजन की समस्याओं का संतुष्टि पूर्वक निराकरण दर्ज करें, ताकि सीएम हेल्पलाईन की समस्याओं में कमी लाई जाकर जिले की ग्रेडिंग में सुधार लाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *