जल संरक्षण को लेकर दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक
रतलाम- (Ratlam) मप्र जनअभियान परिषद जावरा की नवांकुर संस्था सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय एवं ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार के मार्ग दर्शन में आदर्श ग्राम गुर्जर बर्डिया में संपन्न हुआ।
अभियान के तहत गांव में दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण से जुड़े प्रेरणा दायक स्लोगन लिखे गए। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को जल बचाने और उसके सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना है। दीवारों पर लिखे स्लोगन में “जल ही जीवन है”, “पानी बचाओजीवन बचाओ” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पानी की महत्ता बताई गई।
परामर्शदाता अर्पित शिकारी नवांकुर संस्था के रमेश धाकड़, शुभम शर्मा, गोपाल सिंह राठौर, राजेन्द्र गुर्जर, मनोहर ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है, इस प्रकार के अभियान ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने भी उत्साह पूर्वक सहभागिता की और जल संरक्षण की दिशा में प्रयास करने का संकल्प लिया।





