नामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम परिवहन करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है‌। पुलिस ने 3 कि.ग्रा. अफीम कीमती 7 लाख पचास हजार रुपए सहित होंडा शाइन बाइक जब्त की है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, एवं परिवहन करने वालो के विरूद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी पी.आर. डावरे के नेतृत्व में बांगरोद चौकी प्रभारी उनि शांतिलाल चौहान एवं नामली थाने की विशेष टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर महु-नीमच फोरलेन रोड़ बड़ौदा फंटा पर मोटर साईकिल सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा व तलाशी के दौरान आरोपीगण कुशालसिंह पिता सवसिंह चौहान जाति राजपुत उम्र 23 वर्ष निवासी आनंदगढ थाना आलोट जिला रतलाम एवं गोपालसिंह पिता चत्तरसिंह सोलंकी जाति राजपुत उम्र 32 वर्ष निवासी अरवलिया सोलंकी थाना आलोट जिला रतलाम के कब्जे से 03 किलोग्राम अफीम किमती 7,50,000/- रूपये करीबन मिलने पर विधिवत जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं। आरोपीयों से अफीम लाने ले जाने के संबंध में पुछताछ की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *