DRM ऑफिस के समक्ष धरने और अनशन पर बैठे लोको पायलट का संघर्ष जारी, दो की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

DRM ऑफिस के समक्ष धरने और अनशन पर बैठे लोको पायलट का संघर्ष जारी, दो की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) मंडल के लोको पायलट अपनी मांग पुरी करवाने के लिए अनशन पर बैठे हैं। जहां आज दो कर्मचारियों की तबियत बिगड़ने से अफरातफरी का महोल बन गया। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस सेवा लेकर अस्पताल भर्ती करवाया गया गया है।

प्रेमराज मीणा कर्मचारी रेलवे ने बताया कि पालनपुर (गुजरात) अपने 40 साथियों के ट्रांसफर किए जाने के विरोध में पिछले 06 दिनों से DRM ऑफिस के सामने लगातार धरने और अनशन पर बैठे हुए है। किंतु रेल प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी पीडित कर्मचारीयों की सुध नहीं ले रहा है। अनशन पर बैठे कुछ कर्मचारियों की तबीयत अब बिगड़‌ने लगी है एवं 2 कर्मचारियों का बलड शुगर लेवल 70 से नीचे पहुंच चुका है। रेल प्रशासन द्वारा अनशन पर बैठे कर्मकारियों के समान्य निरिक्षण हेतु आज तक किसी भी डॉक्टर को नियुक्त नहीं किया गया है, यह रेल प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। अनशन पर बैठे 2 साथियों को स्वयं स्टॉफ द्वारा तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोको रनिंग स्टाफ का कहना है कि जब तक यह आदेश रद्द नहीं होते, तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *