सैलाना नगर का प्राचीन कालिका माता मंदिर का लाखों रूपए की लागत से बनेगा तोरणद्वार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर का प्राचीन कालिका माता मंदिर का लाखों रूपए की लागत से बनेगा तोरणद्वार

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के एक मात्र प्राचीन कालिका माता मंदिर का तोरणद्वार मुख्य मार्ग से कालिका मंदिर जाने वाले रास्ते पर भव्य रूप से बनने जा रहा है। इसके लिए दशहरे के दिन बकायदा नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के हाथों गेती मारकर कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है‌‌। 15 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे इस तोरणद्वार से नगर के कालिका माता मार्ग शुशोभित होगा।

परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बताया की जन भावना को मद्देनजर रखते हुए। यह तोरणद्वार निर्माण किया जा रहा है। इसका दो सप्ताह के भीतर कार्य शुरू हो जाएगा साथ ही तीन महीने में ये बनकर तैयार हो जाएगा। इसी दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षद मीरा पाटीदार, सलोनी मांडोत, राधा बाई काग, कृष्णा चंदेल, आशा कसेरा, विधायक प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधि परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *