जनसुनवाई में 25 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए निराकरण के निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में आएं 25 आवेदको की शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 25 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों को गंभीरता से सुनकर संबंधित एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप सोनी, निरीक्षक गायत्री सोनी, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, उनि अनुराग यादव, आदि उपस्थित रहे।




