पिपलौदा पुलिस ने किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पिपलौदा पुलिस ने किराना दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले की पिपलौदा थाना पुलिस ने किराना की दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 59,500 रुपए बरामद किए।

शनिवार को फरियादी मोहन पिता पीरूलाल चारेल उम्र 28 साल निवासी बामनघाटी द्वारा रिपोर्ट किया कि शुक्रवार को रात्री मे मेरी किराना की दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात बदमाश दुकान का गल्ला व गल्ले मे रखने नगदी 70,000 रुपये चोरी कर ले गये एवं दुकान का सामान बिखेर दिया। सुचना पर पिपलौदा थाने पर अपराध क्रं- 164/2025 धारा- 331(4), 305 BNS का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में चोरी की घटना की पतारसी व आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए इन्चार्ज पिपलौदा थाना प्रभारी उनि इन्द्रपाल सिंह राठौर के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया। जिसमे टीम के अथक प्रयास से प्रकरण में आरोपीगण संजु पिता नारायण डिण्डोर उम्र 31 साल निवासी बामनघाटी, रतनलाल पिता कुशाल मईड़ा उम्र 26 साल निवासी बामनघाटी को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी गया मश्रुका जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *