सैलाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की बड़ी करवाई
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बडी करवाई की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते 2 आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 20 ग्राम एम डी व घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक सहित कुल मशरूका कीमती 3 लाख रुपए की जप्ती कि है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, सैलाना एस.डी.ओ.पी नीलम बघेल के माग र्दशन मे सैलाना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गडरिया के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुये रतलाम-बांसवाडा रोड धामनोद फन्टा सैलाना से आरोपीगण अफरोज पिता वाहिद खां मेव निवासी ताजपुर जिला उज्जैन व युनुस पिता निसार खां निवासी कुशलगढ थाना पिपलोदा जिला रतलाम के कब्जे से एक प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ MDMA ड्रस कुल वजन 20 ग्राम किमती 2,00,000 रूपये मिला।
जिसकी पहचान व तोल की कार्यवाही उपरान्त आरोपीगण से मादक पदार्थ MDMA ड्रग्स कुल वजन, 20 ग्राम किमती 2,00,000 रूपये का जप्त किया गया। आरोपीगण के विरुद्ध सैलाना थाने पर अप क्र 191/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे आरोपीगण से जप्त मादक पदार्थ के स्त्रोत के बारे मे पुछताछ करते अन्य आरोपी इमरान पिता राजु खां मेव निवासी ग्राम हतनारा थाना पिपलौदा तथा समीर पिता मुख्तीयार निवासी हतनारा थाना पिपलौदा को देने जाना बताया एवं अन्य साथियो के बारे में भी पुछताछ की जा रही है। गिरफ्तार शुदा आरोपीगण को न्यायालय पेश किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।




