पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान अवैध हथियार लेकर घूमते व्यक्ति को पकड़ा
रतलाम- (Ratlam) शहर के माणक चौक पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान अवैध हथियार लेकर घूमते व्यक्ति को पकड़ा है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरीया द्वारा लगातार रतलाम शहर में अवैध हथियार लेकर घूमने व हथियार को अपने पास रखने वाले लोगो पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। माणक चौक थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनुराग यादव द्वारा अवैध हथियारो की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर टीम का टीम का गठन किया गया है।
रात्री में चेकिंग के दौरान जरीये मुखबीर सूचना पर आरोपी दिनेश पिता दीपक परिहार जाति ठाकुर उम्र 39 साल नि.मुखर्जी नगर रतलाम को पकड़ा गया जिसके पास से एक लोहे का धारदार छुर्रा किमती करिबन 100/- रुपये का जप्त किया गया है, आरोपी के खिलाफ थाना माणकचौक रतलाम पर अप.क्र.290/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।




