आईपीएल सट्टा करने वाले आरोपी को थाना माणकचौक पुलिस ने पकड़ा
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) ने अवैध रुप से सट्टा करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए निर्देशित किया गया है, वर्तमान में आईपीएल मैच में सट्टा करने वाले लोगो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए सत्येन्द्र घनघोरिया नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन में कार्यवाही करने के संबंध में माणक चौक पुलिस रतलाम पर टीम का गठन किया गया।
शनिवार को माणकचौक थाना प्रभारी उप.निरी. अनुराग यादव को मुखबीर से भोला टी-स्टाल के सामने घांस बाजार रतलाम में एक आरोपी द्वारा क्रिकेट सट्टा करने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर माणक चौक पुलिस की टीम द्वारा चाय की दुकान के पास से आरोपी मनीष पिता सागरमल राठौड उम्र 32 साल नि.टाटा नगर गली न.04 रतलाम को Indian Premier League 2025 के Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings के मैच में मोबाईल में HECTOR999 की सट्टी आईडी से सट्टा लगाते हुए आरोपी को पकड़ा गया आरोपी से एक VIVO कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल किमती 20,000 रुपये का जप्त किया गया है। आरोपी मनीष से पूछताछ करते आरोपी द्वारा आनलाईन इश्तिहार के माध्यम से सट्टा वेबसाईट की जानकारी होना बताया गया,इसी आधार पर आरोपी मनीष द्वारा वेबसाईड पर जाकर यूजर आईडी व पासवर्ड बनाये व यूपीआई के माध्यम से आईडी में बैलेंस डालकर आईपीएल सट्टा करना बताया गया आरोपी के विरूद्ध थाना माणकचौक रतलाम पर अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 4 क मध्यप्रदेश पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।




