रतलाम पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ घुमते दो विधि विरुद्ध बालको को पकड़ा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने अवैध धारदार हथियार के साथ घुमते दो विधि विरुद्ध बालको को पकड़ा

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में शहर के औद्योगिक क्षैत्र थाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम के नेतृत्व मे थाना क्षैत्र मे अवैध धारदार हथियार खटकेदार चाकु के साथ घुमते हुए दो विधि विरुद्ध बालको को पकडने मे बडी सफलता प्राप्त की है।

बता दें की शनिवार को मुखबीर सुचना पर घटना स्थल पुलिया वाले बाबा के पास जवाहर नगर रतलाम से विधि विरुद्ध बालक को अवैध हथियार एक लोहे का तेज धारदार चाकु के साथ रंगे हाथो पकडा जिस पर से थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 347/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इसी तरह इसी दिन शनिवार को मुखबीर सुचना पर घटना स्थल हनुमान ताल के सामने ग्राउण्ड रतलाम से विधि विरुद्ध बालक को अवैध हथियार एक लोहे का खटकेदार धारदार चाकु के साथ रंगे हाथो पकडा जिस पर से थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 348/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *