सैलाना में खुले आसमान में धुएं का काला गुब्बार देख हर तरफ मची अफरा तफरी। देखिए भीषण आग का तांडव

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में खुले आसमान में धुएं का काला गुब्बार देख हर तरफ मची अफरा तफरी। देखिए भीषण आग का तांडव

         ब्यूरो रिपोर्ट Mpkikhabar रतलाम           (कृष्णकांत मालवीय सैलाना)

रतलाम- (Ratlam) खुले आसमान में दिखा काला रंग का धुएं का गुब्बार। काला गुब्बार कई किलो मीटर दूर से देखा जा। सका। पास आकर देखा तो हर तरफ अफरा तफरी मची हुई दिखाई दी। गोदाम में भीषण आग का तांडव देखने को मिला।

रविवार दोपहर रतलाम जिले के सैलाना नगर के ओशिन परिसर से सटे हुआ रोहित पिता पन्नालाल पाटीदार निवासी रंगवाडी मोहल्ला के गोदाम में रतलाम निवासी महेश कुमावत का टेंट हाउस का सामान रखा था। वह धूं-धूं कर जलने लगा।

आग और धुएं की लपटे दूर-दूर से दिखाई दे रही थी।आग की सूचना मिलते ही सैलाना फायर ब्रिगेंड आग बुझाने के लिए पहुंची साथ ही आस-पास के रहवासियों ने भी अपने स्तर से प्राइवेट टैंकर एवं अन्य साधनों से पानी से भरी बाल्टियो से आग बुझाने में मदद की। आग की लपटे व धुआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।

नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं फायर ब्रिगेड प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया की आग की सूचना मिलते ही सैलाना की फायर ब्रिगेड के अलावा धामनोद, रतलाम, नामली व पिपलौदा से फायर ब्रिगेड मंगवाई गई। सभी पांचो फायर ब्रिगेड की मदद एवं आस-पास के रहवासियों के द्वारा आग बुझाने में मदद के लिए बुलवाए गए पानी के टैंकरों से आग बुझाई गई। हालांकि लगभग 70 मिनट तक आग का खौफ बना रहा।

रहवासी इलाका होने से मची अफरा तफरी-

आगजनी का स्पष्ट कारण तो पता नही चल पाया। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। इधर ओशिन परिसर रहवासी इलाके में होने के कारण आसपास के रहवासियों में भी खासी अफरा तफरी मच गई। सभी मौके पर आग बुझाने में मदद करने पहुंचे। समय रहते सारी व्यवस्थाएं व सुविधा जुट जाने के कारण लगभग 70 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। यदि यह घटना रात्रि में हुई होती तो ज्यादा हृदय विदारक होती फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई यह सुखद खबर है। हालांकि गोदाम में रखें बिस्तर,गादी, रजाई, डेकोरेशन का सामान का भारी नुकसान हुआ है। नुकसानी का कोई स्पष्ट आंकड़ा तो अभी सामने नहीं आ पाया है परंतु लाखों के नुकसानी मानी जा रही है। आगजनी की इस घटना में गोदाम मालिक रोहित पाटीदार के कई कृषि उपकरण भी आग में स्वाहा होने की खबर है।

सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला, तहसीलदार कैलाश कन्नौज व थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया अमले के साथ घटनास्थल पहुंचे वह आग बुझाने में मदद की पटवारी बहादुर सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया व प्रशासन को भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *