प्रतिभा शाली छात्रा ममता ने किया भारत दर्शन, रतलाम कन्या शिक्षा परिसर की छात्रा की उपलब्धि

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रतिभा शाली छात्रा ममता ने किया भारत दर्शन, रतलाम कन्या शिक्षा परिसर की छात्रा की उपलब्धि

4/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-  रतलाम का शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की प्रतिभावान छात्रा कु. ममता झोड़िया ने राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास शैक्षणिक भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम में चयनित होकर भारत दर्शन की उपलब्धि हासिल की।

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त रंजना सिंह एवं संस्था प्राचार्य गणतंत्र मेहता ने इस उपलब्धि पर छात्रा ममता को बधाई देते हुए बताया कि जनजातीय वर्ग के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास शिविर शैक्षणिक भारत दर्शन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी ममता झोड़िया का चयन हुआ था। इसके अंतर्गत विगत एक सप्ताह में ममता ने नई दिल्ली एवं आगरा का भ्रमण किया।

नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन, लाल किला, इंडिया गेट एवं अन्य प्रमुख स्थल देखें वहीं आगरा में ताजमहल एवं अन्य महत्वपूर्ण इमारतों तथा शैक्षणिक संस्थाओं का भ्रमण किया। छात्रा ममता ने इस भ्रमण को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बहुत उपयोगी बताया। रतलाम जिले के बाजना तहसील के ग्राम राजापुरा माताजी में रहने वाली ममता शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम आवासीय विद्यालय में रहकर कक्षा ग्यारहवीं की शिक्षा प्राप्त कर रही है। ममता ने कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। संस्था परिवार ने छात्रा की इस उपलब्धि के लिए हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *