एसपी अमित कुमार ने काटजू नगर में आम जन से किया सीधा संवाद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

एसपी अमित कुमार ने काटजू नगर में आम जन से किया सीधा संवाद

4/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam, mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से सीधे संवाद कर लोगों की समस्याओं और सुझाव जानने के उद्देश्य से मंगलवार को शाम औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत काटजू नगर के लोगो के साथ जन संवाद करने पहुंचे।

आम जनता द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी एवं सुझाव प्रेषित किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम को आम जन की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जन से आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने, किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि पर पुलिस को जानकारी देने, सुरक्षा के दृष्टिगत अपने घर, दुकान या कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जन सहयोग से सीसी टीवी कैमरे लगाने की अपील की गई।

इसी दौरान डीएसपी महिला सुरक्षा अजय सारवान, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों के शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के लिए नागरिकों के मध्य जाकर जनसंवाद करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी दौरान स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी द्वारा थाना क्षेत्र के आम लोगों से आगामी त्यौहारों को संपन्न कराए जाने के संबंध में चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *