रतलाम पुलिस ने गश्त के दौरान गुंडे, बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की कार्यवाह

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने गश्त के दौरान गुंडे, बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की कार्यवाह

1/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में सभी अनुभागों में सीएसपी/एसडीओपी के नेतृत्व में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार के मार्ग दर्शन मे रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय, आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह भूरिया के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश देकर शहर में कांबिंग गश्त के लिए रवाना किया गया। 

पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा अपने अनुभाग के बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त के लिए रवाना किया गया। कांबिंग गश्त के दौरान विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 32 स्थाई वारंटियों, 102 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।

पुलिस टीम द्वारा ढाबों, होटलों, एवं सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई। जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाश चेक किए। चेकिंग के दौरान रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाइश दी गई। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *