संयुक्त सचिव भारत सरकार ने जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा की

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

संयुक्त सचिव भारत सरकार ने जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा की

रतलाम- (Ratlam) संयुक्त सचिव, भारत सरकार कुणाल सत्यार्थी एवं तकनीकी अधिकारी दिनेश चंद्र, माही समूह जल प्रदाय योजना के भ्रमण के लिए रतलाम पहुंचे। कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा केंद्रीय दल का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर पीपीटी के माध्यम से कलेक्ट्रट सभाकक्ष मे योजना की विस्तृत जानकारी से अवगत् कराया गया।

वर्तमान पेयजल व्यवस्था एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यो की जानकारी ली गई। रतलाम जिले के 632 एवं धार जिले के 172 कुल 804 ग्रामो को माही समूह जल प्रदाय योजना से पेयजल प्रदाय किया जाएगा। इस योजना से दो लाख से अधिक परिवारो को नल के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जाएगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम श्रृंगार श्रीवास्तव, जल निगम भोपाल से आलोक कुमार जैन, महाप्रबंधक जल निगम कुलदीप सिंह कलम, पी आई यू झाबुआ से सहायक यंत्री डीसी कथिरिया, उप संचालक कृषि एवं कल्याण नीलम सिंह चौहान एवं पीएचई, जल संसाधन विभाग तथा एस क्यू सी, टी पी आई, आई, एस ए की टीम उपस्थित रही। केंद्रीय दल द्वारा ग्राम महुडी का माल मे निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र और माही नदी मे बन रहे इन्टेक वेल बिलडी का निरीक्षण किया। दल द्वारा ग्रामवासियो से वर्तमान पेयजल व्यवस्था के बारे मे जानकारी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *