सैलाना नगर में मुहर्रम की तैयारीयां शुरू
रतलाम- (Ratlam) इस्लामिक माह इमाम हुसैन की शहादत के पर्व मुहर्रम की तैयारियां 26 जून को चांद दिखने के साथ हो गई। इस्लामिक साल के पहले महीने मुहर्रम में हजरत इमाम हुसैन को याद किया जाएगा। मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है, जो मुस्लिम समुदाय का महत्त्वपूर्ण महीना है।
सैलाना नगर में मुहर्रम का पर्व इमाम हुसैन के उर्स के रूप में अकीदत के साथ मनाया जाता है। मुहर्रम का प्रमुख आकर्षण ताजिया है। इन्हीं ताजियों के साथ सवारियां निकाली जाती हैं। मोहम्मद युनुस सब्जी फरोश, साबीर खां मेव, परंपरागत तरीके से करीब 35 सालों से ताजिए बनाते आ रहे हैं। वहीं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मोहर्रम के आगमन से पूर्व ही शहीदी कलाम भी गूंजने लगे हैं।
मोहर्रम महीने में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कर्बला में शहादत हुई थी। इस कारण इस माह को मुस्लिम धर्मावलंबी शोक, बलिदान और त्याग के रूप में मनाते हैं। वहीं साबीर मेव, मोहम्मद युनुस सब्जी फरोश ने बताया कि दस दिवसीय मुहर्रम पर्व के दौरान इमामबाड़ों में सुबह से रात तक मजलिसों का एहतेमाम किया जाएगा। मुहर्रम को लेकर इमामबाड़ों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।




