वर्षा का पानी सड़क पर रहवासी परेशान, हो सकता है हादसा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में वर्षा का पानी सड़क पर रहवासीय परेशान, हो सकता है बड़ा हादसा

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के वार्ड नंबर एक, दो व तीन को जोडने वाली सड़क कुमावत पुरा चारभुजा नाथ मंदिर के पिछे मलेनी नदी का नाला नगर परिषद ने जुनावास पिपलौदा रोड से मलेनी नदी तक सीवरेज पाईप लाईन डालकर पानी मलेनी नदी मे डाला था। लेकिन कुछ कतिपय लोगो ने पाईप के उपर ही मिट्टी भरकर पानी को रोक दिया। तेज वर्षा से सीवरेज पाईप लाईन का पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे बड़े हादसे होने का भय बना रहता है।

बताया जा रहा है कि यह नाला करीबन आठ दस वर्ष पहले नगर परिषद ने बनवाया था, ताकि राहगीर को वर्षाकाल मे परेशानी नही हो। आमजन का कहना है कि नाला बंद किया उन लोगो के उपर कार्यवाही कर सीवरेज नाले का पानी पुनः मलेनी नदी मे डाला जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *