बाजना पुलिस ने कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत 8 लोगों पर किया प्रकरण दर्ज

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बाजना पुलिस ने कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत 8 लोगों पर किया प्रकरण दर्ज

4/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Bajana,mp)- रतलाम जिले के बाजना थाना पुलिस ने कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत 8 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है। बाजना पुलिस को 2 जनवरी 2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि की लालपुरा जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से पशु का मांस काट कर बंटवारा कर रहे है। सूचना पर रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में बाजना थाना पुलिस की टीम मौके पर जाकर तस्दीक करते मौके पर 7–8 लोग मिलकर पशु मांस का बंटवारा कर रहे थे। जोकी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर एक आरोपी तोलिया पिता धनजी निनामा उम्र 45 वर्ष निवासी लालपुरा को पकड़ा। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ में तोलिया निनामा ने स्वीकार किया कि 7 अन्य लोगों के साथ मिलकर पशु (पाडा) खरीदकर लाकर अवैध रूप से काटकर आपस में बटवारा कर ले जा रहे थे। अन्य 7 लोग अपना हिस्सा लेकर फरार हो गए। बाजना थाना पुलिस द्वारा घटना पर अपराध क्रमांक 06/25 म प्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम धारा 8,11 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

यह है फरार आरोपी-

पुलिस कार्रवाई में टीटा उर्फ गौतम पिता जीवन लाल निनामा, फनिया पिता बाग जी डामर निवासी लालपुरा, प्रभु पिता कांजी दामा निवासी लालपुरा, रमेश पिता कांजी दामा निवासी लालपुरा, कालू पिता धनजी निनामा निवासी लालपुरा, पंकज पिता बाग जी निनामा निवासी लालपुरा, मान सिंह पिता पूंजा भाभर निवासी लालपुरा आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *