रतलाम पुलिस की एक दिवस एक रोड के तहत शहर के मार्ग व्यवस्था को किया दुरुस्त
4/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस की एक दिवस एक रोड के तहत शहर सराय से आबकारी रोड, हरदेवलाल की पिपली, चाँदनी चौक, चौमुखीपुल, रानीजी का मंदिर तक के मार्ग व्यवस्था को दुरुस्त किया। शनिवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल रॉय के निर्देशन में यातायात थाना प्रभारी संतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि. फरहतुल्ला मिर्ज़ा, प्रआर धीरेन्द्र दीक्षित, आर भगतसिंह, आर. अजय चौहान व नगर निगम रतलाम की टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान के तहत रतलाम के शहर सराय से आबकारी रोड, हरदेवलाल की पिपली, चाँदनी चौक, चौमुखीपुल, रानीजी का मंदिर तक के मार्ग पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहनो, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी वालो, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाईस देकर हटवाया जाकर शहर सराय से आबकारी रोड, हरदेवलाल की पिपली, चाँदनी चौक, चौमुखीपुल, रानीजी का मंदिर तक के मार्ग को यातायात के लिए सुगम व सूचारु किया गया। साथ ही नगर निगम की टीम एवं यातायात की टीम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गई। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा।अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।




