अग्निवीर वायु भर्ती की दो दिवसीय पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन 9 जनवरी से
4/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- अग्निवीर वायु की भर्ती की दो दिवसीय पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी को रतलाम जिले में भोपाल टीम द्वारा किया जाएगा। पब्लिसिटी ड्राइव में महाविद्यालय, पालिटेक्निक महाविद्यालय, आईटीआई के छात्रों को सम्मिलित किया जाना है तथा एनसीसी की छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित कराना है। जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि इसी तारतम्य में 9 जनवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रतलाम में प्रातः 11.00 बजे से, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में दोपहर 1.00 बजे से तथा शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में दोपहर 3.00 बजे से ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। 10 जनवरी को शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जावरा में प्रातः 11.00 बजे से तथा शासकीय महाविद्यालय सैलाना में दोपहर 3.00 बजे से ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।



