स्कूल कि छुट्टियां 6 जनवरी तक बढ़ाई- रतलाम जिले में शीतलहर के चलते नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की 5 व 6 जनवरी को छुट्टी घोषित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) नए वर्ष को देखते हुए स्कूली बच्चों की छुट्टियां 31 से 4 जनवरी तक रखी गई थी। ओर 5 जनवरी सोमवार से स्कूल खुलना थे। लेकिन नया वर्ष प्रारंभ होते ही मौसम ने अपनी करवट बदल लिया। ओर वातावरण में कंपकपा देने वाली ठंडी बर्फीली हवाएं चलने लगी। जिससे जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला कलेक्टर से अनुमोदन लेकर जिले के सभी स्कूलों ने 2 दिन छुट्टी कि तारिक को ओर बढ़ाकर अब 6 जनवरी तक बच्चो की स्कुलो की छुट्टी की घोषित कर दी।
जिले में बीते दो से तीन दिनों से जारी तीव्र शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रतलाम जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 एवं 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद यह आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार जिले के सभी स्कूलों में उक्त तिथियों को कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
उल्लेखनीय है कि शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले भर के अभिभावक सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों के अवकाश की मांग कर रहे थे। जैसे ही अवकाश संबंधी आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, वैसे ही बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ठंड के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें तथा आवश्यक सावधानियां बरतें।




