सैलाना नगर परिषद का साधारण सम्मेलन हुआ सम्पन्न
सम्मेलन में कुल 9 प्रस्ताव मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा किए प्रस्तुत
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) बुधवार को जिले के सैलाना नगर परिषद का साधारण सम्मेलन को नगर परिषद सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला द्वारा की गई। सम्मेलन में कुल 9 प्रस्ताव मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज शर्मा द्वारा प्रस्तुत किये गये। सम्मेलन में नामांतरण के 54 प्रकरण एवं दुकान नामांतरण के 4 प्रकरण स्वीकृत किये गये। कल्याणी पेंषन 1, वृद्धावस्था पेंषन 8 एवं दिव्यांग पेंषन का 1 कुल 10 पेंशन प्रकरणों को स्वीकृत किये जाने पर सर्व सम्मति से सहमति व्यक्त की गई।
बस स्टेण्ड स्थित दुकान क्रमांक एफ-7 ऑनलाइन निविदा जारी कर नीलामी की कार्यवाही की गई थी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त दुकान की नीलामी में प्रक्रियागत त्रृटि हुई है। परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रकरण में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास उज्जैन संभाग से मार्ग दर्शन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जावे।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में जल प्रदाय, स्वच्छता एवं विद्युत व्यवस्था पर होने वाले वार्षिक व्यय की स्वीकृति प्रदान कर निर्णय लिया गया कि सामग्री क्रय किये जाने के लिए ऑनलाइन निविदा जारी की जावे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बाजार बैठक एवं पशु पंजीयन की बसूली कार्य को ठेके पर दिये जाने पर सहमति वनी निर्णय लिया गया कि उक्त कार्य के लिए भी ऑनलाइन निविदा जारी की जावे।
सम्मेलन समाप्ति के पश्चात अन्य विषयों पर चर्चा की गई जिसमें राजस्थान रोड़वेज की बस जो वस स्टेण्ड में न आकर नगर की सवारियों को वायपास पर उतार देती है जिस कारण नगरिकों को अत्यधिक असुविधा होती है। निर्णय लिया गया कि समस्या के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं परिवहन अधिकारी रतलाम को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया जावे। नगर में कुछ सब्जी विक्रेेताओं के द्वारा अत्यधिक आवाज में लाउड स्पीकर बजाय जाते है जिससे लोगों को असुविधा होती है उन पर तत्काल रोक लगाई जाने के थाना प्रभारी सैलाना को पत्र प्रेषित किया जावे। नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने पर भी चर्चा की गई।
सम्मेलन में नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षदगण मीरा राजेश पाटीदार, सलोनी प्रशांत माण्डोत, कुलदीप कुमावत, जगदीष पाटीदार, मुकेश पाटीदार, राधा बद्रीलाल पाटीदार, चंदा दिनेष पारगी, पुष्पा ईश्वरलाल राठौर, आशा किशोर कसेरा, विशाल धबाई, हेमलता विशाल धबाई, मंगलेश कसेरा एवं संबंधित शाखा प्रभारी धन्नालाल परमार, भीमसेन लहरी, धीरज रावत, मोनिका भूरिया, हुकमीचंद परिहार, अभिमन्यु ग्वाले, शेलेन्द्र सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।




