मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड का बीएसई एसएमई पर ऐतिहासिक लिस्टिंग समारोह
4/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम में मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड ने बीएसई एसएमई पर सफलता पूर्वक लिस्टिंग का समारोह मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तेजस पटेल (एसोसिएट मैनेजर, BSE-SME), जैनी जैन (कॉम्प्लायंस ऑफिसर, इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड) और जीवन जागेटिया (निदेशक, जे जे IPO एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड) उपस्थित रहे।
2017 में एक छोटे से सपने के साथ शुरू हुई इस यात्रा को प्रमोटर हिरेंद्र मालपानी और दीपक मालपानी, जिनके पास प्लास्टिक उद्योग में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है के मार्ग दर्शन में आकार मिला। इसके साथ ही रोहित मालपानी के 12 वर्षों के शोध अनुभव, मोहित मालपानी के नेतृत्व और हर्ष मालपानी के वित्तीय प्रबंधन में योगदान से कंपनी नई ऊंचाइयों तक पहुंची। बीएसई एसएमई पर सूचीबद्ध होना। कंपनी की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को मजबूत करेगा। जिससे नए ग्राहक, भागीदार और निवेशक आकर्षित होंगे। कंपनी के संस्थापक ने निवेशकों, कर्मचारियों और हितधारकों को धन्यवाद देते हुए कहा की हमारी सफलता टीम वर्क और गुणवत्ता पर आधारित है। हम नवाचार और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड भविष्य में भी अपने उच्च मानकों को बनाए रखते हुए सतत विकास के मार्ग पर अग्रसर रहेगा।






